आलू की टिक्की तभी मज़ेदार लगती है जब वो बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट हो. आलू की टिक्की से आप चाट, बर्गर बना सकते हैं या फिर कोई और नई दोष try कर स्केट हैं. लेकिन ये तभी स्वादिष्ट लगेगी जब परफेक्ट तरह से कुक हुई हो. हलवाई या स्ट्रीट-स्टाइल जैसी टिक्की घर पर बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी ट्रिक्स बहुत काम आती हैं. आइए आसान तरीके से जान लेते हैं.

आलू सही तरीके से उबालें
आलू को ज्यादा गलने न दें. उबालने के बाद उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडे आलू से टिक्की ज्यादा अच्छी बनती है और चिपचिपी नहीं होती.
नमी कम रखें
उबले आलू अगर ज्यादा गीले हों तो टिक्की कुरकुरी नहीं बनेगी. इसमें 2–3 चम्मच कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा मिला दें. इससे टिक्की बाहर से क्रिस्प बनेगी.
मसाले सही मात्रा में
आलू में ये चीजें मिलाएं नमक,लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,थोड़ा भुना जीरा,बारीक कटी हरी मिर्च,थोड़ा सा हरा धनिया. तब आपकी टिक्की स्वादिष्ट बनेगी और कुरकुरी भी.
टिक्की को थोड़ा आराम दें
टिक्की बनाकर 10–15 मिनट फ्रिज में रख दें. इससे टिक्की सेट हो जाती है और तलते समय टूटती नहीं.
सही तरीके से सेंके
तवे पर थोड़ा ज्यादा तेल या घी डालें. टिक्की को मीडियम आंच पर धीरे-धीरे सेकें. बार-बार पलटें नहीं, तभी अच्छी क्रिस्पी परत बनेगी.
हलवाई वाली ट्रिक
टिक्की को तवे पर दबाकर सेकें. ऊपर से थोड़ा सूजी या ब्रेडक्रम्ब्स छिड़क दें—कुरकुरापन और बढ़ जाएगा. अगर चाहें तो अंदर मटर या दाल की स्टफिंग भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

