Bihar News: बगहा में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय मृतक युवक अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रामनगर-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर स्थित त्रिवेणी नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत नहर में गिर गया।
मृतक की पहचान बेतिया धूमनगर निवासी अभिषेक कुमार (19) के रूप में हुई है। वह अपने घर का बड़ा बेटा था। 25 फरवरी को उसकी बहन की शादी होनी है। शादी से पहले ही भाई की मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रामनगर-भैरोगंज मुख्य मार्ग को जाम कर अपना विरोध जताया।
खबर लिखे जाने तक अभी शव को बरामद नहीं किया जा सका है। प्रशासन की टीम शव को नहर से बरामद करने में लगी हुई है। अभिषेक के मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- पटना के बिक्रम में बड़ा हादसा: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, महिला समेत दो लोगों की मौत, दो ने कूदकर बचाई अपनी जान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


