पंजाब में नशा का कारोबार खुलेआम चल रहा है, यही कारण है कि यूथ वहां पर नशे में लिप्त होते नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जालंधर में देखने को आया है। जहां पर 20 साल के युवक की मौत नशे के कारण हो गई। इसके बाद पूर्व विधायक और आम लोगों ने वहां पर धरना प्रदर्शन किया है।
बताया जा रहा है कि जालंधर में बस्तियात में एक नौजवान ने नशे के कारण अपनी जान गंवा दी। मृतक की पहचान 20 साल के पारस भगत के रूप में हुई है। मौत के बाद पूर्व सांसद व भाजपा नेता सुशील कुमार रिंकू ने पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के साथ नहर के पास धरना लगाया। जिस कारण जाम लग गया है। धरना में कोई विपरीत परिस्थिति ना हो उसका भी ध्यान दिया जा रहा है।
जगह जगह हो रहा नशा का कारोबार
जालंधर के कई स्थानों में नशा का कारोबार खुलेआम चल रहा है। यहां पर पुलिस की कार्यवाही नहीं के बराबर होती है। लोगों ने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस चाहे तो नशा की तस्करी और खुलेआम बिकने वाली चीजों पर रोक लगाई जा सकती है।

लोगों ने कहा कि पहले काजी मंडी नशे को लेकर चर्चा में रहता था, लेकिन अब भार्गव कैंप नशे का गढ़ बन गया है। लोगों का आरोप है कि पिछले 6 दिनों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के चलते देर रात 20 साल के युवक की नशे के चलते मौत हो गई।
- CG Crime News : चरित्र शंका में पति ने की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
- PoK-अफगान बॉर्डर के पास चीन ने बसाया नया शहर, भारत ने कहा-इन प्रयासों से नहीं बदलेगी सच्चाई
- LSG vs GT IPL 2026: गुजरात ने लखनऊ को उसी के घर में दी पटखनी, 7 विकेट से जीता मुकाबला, कप्तान गिल और बटलर के अर्धशतक
- जिस मां की अर्थी को कंधा देने निकला था बेटा, खुद उसी के साथ पंचतत्व में हुआ विलीन
- पूर्व जिला पंचायत CEO की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश, वनरक्षक को लग्जरी सोफे का दिया लालच, FIR दर्ज
