चंकी बाजपेयी, इंदौर। सगाई समारोह में हुए मामूली विवाद के बाद सड़क पर जमकर मारपीट की घटना हुई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के तीन रिश्तेदार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

EXCLUSIVE: कटी उंगली SP ऑफिस लेकर पहुंचा तो पुलिस वाले भी रह गए दंग, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान

खाने-पीने की बात को लेकर विवाद

पुलिस के मुताबिक तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित उमरीखेड़ा में सगाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था इसी समारोह में शामिल होने के लिए शुभम पिता संगत नाथ निवासी महादेव नगर का शामिल होने के लिए पहुंचा था। वहां पर खाने-पीने की बात को लेकर कुछ विवाद हुआ। इसी दौरान वह वहां से अपने अन्य दोस्तों के साथ निकल गया था लेकिन बीच रास्ते में बाईपास के यहां पर सगाई में जिन लोगों ने विवाद किया था उसके द्वारा उसे घेर लिया गया।

दिनदहाड़े इंश्योरेंस ऑफिस में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला: कार में की तोड़फोड़, वारदात CCTV कैमरे में कैद

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

डंडे और अन्य वस्तु से उसके साथ मारपीट की गई जिसके कारण वह घायल हो गया था, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी सबूत आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी अभी पूछताछ की जा रही है।

राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी इंदौर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m