विजय कुमार, जमुई। बिहार के जमुई जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक युवती ने अपने तिलक समारोह से एक दिन पहले घर से भागकर मंदिर में अपने प्रेमी के साथ विवाह कर लिया। प्रेमी संग शादी के उसने सोशल मीडिया पर एक वीडिया बनाकर भी वायरल कर दिया, जिसमें उसने घर वालों पर प्रेमी के साथ शादी नहीं कराने का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मामला करीब 15 से 20 दिन पहले की बताया जा रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। प्रेमिका झाझा थाना क्षेत्र के अम्बा गांव की रहने वाली है, जो खुद अपना नाम करिश्मा कुमारी बता रही है, जबकि प्रेमी युवक झाझा के छोटी चंदवारी गांव का रहने वाला अमित तांती है।

अपनी मर्जी से शादी की बात

वायरल वीडियो में युवती ने अपनी मर्जी से शादी की बात को स्वीकारते हुए कहा है कि, वह अमित से प्यार करती है। वह उसके बिना नहीं रह सकती है। उसने ही अमित पर जबरन दबाव बनाकर शादी करने के लिए राजी किया और दोनों ने भाग कर शादी कर ली।

दूसरे जगय तय हुई थी शादी

युवती ने यह भी बताया कि, काफी दिनों से दोनों के बीच चल रहे प्यार की जानकारी उसने अपने माता-पिता को भी दी है और प्रेमी अमित से ही शादी कराने की बात कही, लेकिन उसके माता- पिता इस शादी के लिए नहीं माने और दूसरी जगह शादी तय कर दी, इसलिए उसने तिलक समारोह से एक दिन पहले ही घर से भाग कर प्रेमी के संग शादी कर ली और अब ठीक से रह रही है। उसे किसी प्रकार की परेशांनी नहीं है।

माता पिता को दी धमकी

वायरल वीडियो में युवती ने अपने परिवार वालों को धमकी भी दी है। उसने कहा है कि, यदि उसके ससुराल वालों को कुछ भी होता है, तो इसके जिम्मेदार उसके माता-पिता होंगे। उसने बताया कि घर से भागने और शादी करने में उसके प्रेमी या ससुराल वालों की कोई गलती नहीं है। उसने ही यह सब करने के लिए अपने प्रेमी को कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मामले को लेकर युवती के पिता द्वारा झाझा थाना में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद परिवार वाले ने भी मामले को शांत छोड़ दिया है।

नोट- लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! पटना एयरपोर्ट से अब सीधे नवी मुंबई और पुणे के लिए उड़ान भर सकेंगे यात्री, जानें कब से शुरू होंगी सेवाएं?