वास्तु और अंक ज्योतिष के अनुसार पौधे जीवन में सौभाग्य और शांति लाने की शक्ति रखते हैं. घर में लगाए गए पौधे केवल सजावट का हिस्सा नहीं ये बल्कि वे ऊर्जा, भावनाओं और वातावरण को भी प्रभावित करते हैं. जन्मतिथि से मिलने वाला मूलांक यह संकेत देता है कि कौन सा पौधा व्यक्ति के लिए शुभ हो सकता है. यहां यह बता दे की जन्मतिथि का पहला अंक ही आपका मूलांक कहलाता है. सही पौधा घर का वातावरण शुद्ध करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है. साथ ही ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करने में मदद करता है. इसी आधार पर अलग-अलग मूलांक के लिए कुछ पौधे विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं.

मूलांक 1
इन लोगों के लिए लकी बैम्बू शुभ माना गया है. यह पौधा व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को मजबूत करता है. इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता बढ़ती है.
मूलांक 2
जातकों के लिए मनी प्लांट शुभ माना गया है. यह आर्थिक समृद्धि और घर में सौहार्द बढ़ाने का प्रतीक है. इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
मूलांक 3
मूलांक 3 वालों के जीवन पर बृहस्पति का प्रभाव माना जाता है, जो ज्ञान, धर्म और सकारात्मक विचारों का कारक ग्रह है. ऐसे लोगों के लिए तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है. तुलसी घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के साथ नकारात्मक प्रभावों से बचाने में सहायक मानी जाती है.
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए पीस लिली का पौधा लाभकारी माना गया है. यह वातावरण को शुद्ध करता है और मन में शांति का संचार करता है.
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों के लिए जेड प्लांट या मनी ट्री शुभ माना गया है. यह सफलता, भाग्य और आर्थिक वृद्धि का प्रतीक माना जाता है.
मूलांक 6
मूलांक 6 वालों के लिए चमेली का पौधा शुभ माना गया है. इसकी सुगंध घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और रिश्तों में मधुरता बढ़ाती है.
मूलांक 7
मूलांक 7 पर केतु का प्रभाव माना जाता है, जो अध्यात्म और आत्मज्ञान से जुड़ा ग्रह है. ऐसे लोगों के लिए गेंदा का पौधा शुभ माना गया है. यह पौधा घर की ऊर्जा को संतुलित करता है और सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक माना जाता है.
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों के लिए शमी का पौधा शुभ माना गया है. यह शनि के प्रभाव को संतुलित करने और जीवन में स्थिरता बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए गुड़हल का पौधा शुभ माना गया है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और आत्मबल बढ़ाने में सहायक माना जाता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

