कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक युवक ने झूठी सूचना देकर DIAL-112 को बुलाया। फिर कांस्टेबल से विवाद कर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की हैं। समय रहते पुलिसकर्मी ने झपट्टा मारकर माचिस छीन ली, जिससे वह आग नहीं लगा पाया।
यह भी पढ़ें: मुरैना में रेत माफियाओं का आतंक: गश्त पर निकली पुलिस के वाहन को मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक घायल
दरअसल मामला ग्वालियर के बेहट सर्कल के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फदलपुर का हैं। जहां मनोज कुशवाह नाम के युवक ने खुद के साथ मारपीट होने की सूचना FRV-112 को दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुचीं तो युवक नशे में था और झूठी सूचना देकर पुलिस को बुलाया।
पेट्रोल की बोतल निकालकर कॉन्स्टेबल पर उड़ेला
FRV के पहुचते ही युवक मनोज उनसे नशे में विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने पेट्रोल की बोतल निकालकर कॉन्स्टेबल अनिल कुशवाह पर उड़ेल दिया और जेब से माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा तभी पुलिसकर्मी ने तुरंत उसे काबू किया और उससे माचिस छुड़ा ली।
यह भी पढ़ें: MP के इस कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस ने खाली कराया परिसर, बम स्क्वॉड ने की तलाशी
आरोपी को पकड़े के दौरान कॉन्स्टेबल से उसकी हाथापाई हो गई जिसमें आरोपी ने कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था साथ ही उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

