अखिलेश बिल्लोरे, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में मैगी खाने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला हंडिया थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया पर फेंका दोस्ती का जाल: युवती के इनकार पर भेजने लगा अश्लील मैसेज, नाबालिग पहुंची थाने

दरअसल, खेड़ा ग्राम निवासी 25 वर्षीय अरविंद झिझोरे मैगी खाकर सो गया था। लेकिन उसके बाद वह नहीं उठा। मृतक के पिता सुरेश झिझोरे ने बताया कि अरविंद उनके दो बेटों में छोटा था।

नशे में कार चलाना पड़ा महंगा: 3 बार पलट कर गड्ढे में गिरी गाड़ी, मची अफरा-तफरी

पिता के मुताबिक, अरविंद ने मैगी बनाई थी, जिसे खाने के बाद वह सो गया था। सुरेश झिझोरे उस समय खेत पर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे और अरविंद को उठाने की कोशिश की, तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने मृत कायम कर जांच शुरू कर दी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m