इन्द्रपाल सिंह, इटारसी। शहर न्यास कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। मृतक की पहचान भाट मोहल्ला निवासी बंटा उर्फ जयदीप भाट के रूप में हुई है, जिसके पेट में 7 से 8 चाकू के वार किए गए थे।

कहासुनी और मारपीट के बाद हत्या

पुलिस के अनुसार, यह वारदात रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। जयदीप अपनी बहन के मकान का सामान भरवा रहा था, तभी वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर उसका मनोज राजपूत से विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी और मारपीट जल्द ही हिंसक रूप ले गई। हालांकि परिजनों की मानें तो हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है।

कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने थाना परिसर में धरना दिया। आरोप है कि मनोज राजपूत अपने तीन साथियों के साथ जयदीप को न्यास कॉलोनी के नाले के पास ले गया। वहां उस पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक का भाई
गौरव बुंदेला, टीआई इटारसी नर्मदापुरम

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m