अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के खैरा भुतहा गांव में आज शुक्रवार को मछली मारने के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रवीश लाल नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक बच्चा पासवान के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सासाराम की सदर अस्पताल भेज दिया।

मछली नहीं देने पर मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा पासवान मछली मार रहा था। इसी दौरान रवीश लाल तथा एक अन्य युवक उससे मछली मांगने लगे। बच्चा यादव ने जब उन्हें मछली देने से मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया। इसी विवाद में आरोपी रवीश लाल ने बच्चा पासवान को गोली मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

रेड लाइट एरिया में छापेमारी, 7 गिरफ्तार

उधर दूसरी तरफ सासाराम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमरी टोला में स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 4 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस छापेमारी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ लोग मौके से भागने में भी सफल रहे।

पुलिस को मिली थी सूचना

घटना के संबंध में सासाराम के SDPO-2 कुमार वैभव ने बताया कि, सूचना मिली थी कि इलाके में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। चुकी मौके से कई लोग भागने में सफल रहें। लेकिन जिन लोगों को पकड़ा गया है, उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए महिलाओं में कुछ दूसरी जगह की भी है।

ये भी पढ़ें- दरभंगा में बंधक बनाकर ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए BJP-JDU पर साधा निशाना