समीर शेख, बडवानी। बड़वानी जिला मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर ग्राम सजवानी के प्रसिद्ध आशापुरी मंदिर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने भेरु बाबा की मूर्ति से छेड़छाड़ की, उनकी पगड़ी और माला चुराई तथा मंदिर परिसर में अश्लील हरकतें कीं। इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है।
READ MORE: डबल बेड के अंदर मिला महिला डांसर का अर्धनग्न शव: 10 दिन बाद बच्चे घर लौटे तो उड़ गए होश, खून से लहूलुहान था कमरा
मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप रावत ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उन्हें उनके बड़े पापा राजू रावत का फोन आया। उन्होंने बताया कि मंदिर में भेरु बाबा भगवान की मूर्ति की पगड़ी और गले की माला गायब है। इसके बाद संतोष रावत ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में शाम करीब 5 बजे एक युवक को मोटरसाइकिल से मंदिर परिसर में आते देखा गया। फुटेज की पहचान के बाद आरोपी का नाम बलराम चौहान (निवासी सोंदुल) बताया गया, जिसका ससुराल सजवानी में है और वह अक्सर यहां आता-जाता रहता है।
READ MORE: ग्वालियर में फिर लव जिहाद: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन और धर्म परिवर्तन की कही बात
वीडियो में देखा गया कि बलराम मंदिर के अंदर गया, घंटियां बजाईं, हाथों से अश्लील इशारे किए और अपनी पैंट को छूकर अश्लील हरकतें कीं। जाते समय उसने भेरु बाबा की मूर्ति से सफेद रंग की पगड़ी उतारी और पास रखे तीन रुमाल भी चुरा लिए। उसने ये सामान अपनी बाइक की डिग्गी में रखा और वहां से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद शहर कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत और उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपी बलराम चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 298 और 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना से मंदिर क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

