पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में गिरफ्तार रोपड़ के यूट्यूबर जसबीर सिंह की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल आज जसबीर को मोहाली कोर्ट में पेश करेगा। रिमांड के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कुछ और दिनों की रिमांड मांग सकती है।
जसबीर सिंह रोपड़ के महलां गांव का निवासी है और उसके यूट्यूब चैनल का नाम ‘जान महल’ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह आईएसआई एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। उसके फोन से कई पाकिस्तानी नंबर भी मिले हैं। उसका संपर्क हरियाणा से गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तान उच्चायोग से बर्खास्त अधिकारी अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी था। ज्योति मल्होत्रा के साथ एक यूट्यूब वीडियो बनाने के कारण ही जसबीर सिंह पुलिस की रडार पर आया।
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को जसबीर को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस को मिले सबूत
जसबीर सिंह मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि जसबीर, दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान नेशनल डे कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई थी। वह 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस के अनुसार, जसबीर के फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से पाकिस्तानी नंबर और अन्य डेटा मिले हैं। उसके फोन और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा गया है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को जसबीर सिंह पर शक हुआ था।

जसबीर सिंह के वकील ने क्या कहा ?
जसबीर सिंह के वकील का कहना है कि जसबीर के करियर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया है। देश विरोधी आरोप गंभीर हैं, लेकिन रिकॉर्ड पर कोई ठोस सबूत नहीं है। पुलिस ने सात दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन तीन दिन की रिमांड दी गई। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
- 50 लाख के मोटर, पंखा और तार की लूट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है! गंगा नदी में मिली युवक की लाश, मोबाइल में मिले मैसेज खोलेंगे मौत का राज
- SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, कप्तान पंत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
- पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, प्रेमिका से बात करने पर भड़का पति, डीजल उड़ेलकर की जिंदा जलाने की कोशिश
- Odisha News : भुवनेश्वर मेट्रो प्रोजेक्ट पर ब्रेक, मंत्री हरिचंदन ने कहा- सालाना 2000 करोड़ का घाटे की संभावना… पूर्व सरकार पर साधा निशाना

