ZIM vs WI T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

बता दें कि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं। यह मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। उससे पहले आइए टी20I में वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे के हेड टू हेड आंकड़े, वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और लाइव टेलीकास्ट समेत सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे चार साल बाद टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने हैं। अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल चार टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें वेस्टइंडीज ने तीन बार जीत हासिल की है और जिम्बाब्वे एक बार विजयी रही है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2022 में होबार्ट में हुई थी, जिसमें वेस्टइंडीज ने 31 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों का आमना-सामना नहीं हुआ। अब चार साल बाद यह मुकाबला फिर से देखने को मिलेगा।

नतीजामैदानसाल
जिम्बाब्वे 26 रन से जीतापोर्ट ऑफ स्पेन2010
वेस्टइंडीज 8 विकेट से जीतानॉर्थ साउंड2013
वेस्टइंडीज 41 रन से जीतानॉर्थ साउंड2013
वेस्टइंडीज 31 रन से जीताहोबार्ट2022

T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन

टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज को एक मजबूत और खतरनाक टीम माना जाता है। दो बार विश्व कप जीत चुकी यह टीम ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए सुपर-8 में पहुंची है। वहीं, जिम्बाब्वे ने भी इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और सह-मेजबान श्रीलंका को मात देते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और सुपर-8 में प्रवेश किया।

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दोनों टीमों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में संतुलित और सटीक प्रदर्शन किया है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।

वेस्टइंडीज को होल्डर से रहेंगी उम्मीदें

वेस्टइंडीज के लिए चार मैचों में होएल्डर ने सर्वाधिक सात विकेट लिए हैं। वहीं, कप्तान शाई होप ने चार मैचों में 175 रन बनाकर टीम का श्रेष्ठ स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया है। इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड भी वेस्टइंडीज के लिए अहम खिलाड़ी होंगे।

शानदार फॉर्म में चल रहे ब्रायन बेनेट

जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। बेनेट ने तीन मैचों में दो अर्धशतक बनाकर कुल 175 रन बनाए हैं। वहीं, ब्लेसिंग मुजरबानी ने तीन मैचों में नौ विकेट लेकर टीम के प्रमुख गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। इन दोनों के अलावा टीम के कप्तान सिकंदर रजा का प्रदर्शन भी बेहद अहम होगा।

जानिए कैसा है वानखेड़े की पिच का मिजाज

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहाँ बाउंस सही रहता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। तेज गेंदबाज नई गेंद से स्विंग और सीमिंग का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन पारी के बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजों के लिए और आसान हो जाती है। मैच के दौरान मौसम भी सामान्य रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वानखेड़े में अब तक कुल 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर 2025 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था, जब भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 247 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज वानखेड़े में अब तक पांच मैच खेल चुकी है और चार में विजयी रही है। इस स्टेडियम में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर भारत के खिलाफ 196/3 है। वहीं, जिम्बाब्वे पहली बार वानखेड़े स्टेडियम में टी20 मैच खेलेगी।

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड एनगरावा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11

ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ।

मैच कहां देखें लाइव?

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 चरण के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

मोबाइल पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करें; पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देखा जा सके।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H