बराड़ा, (अनिल शर्मा)। समय के साथ जब परंपराएं और गहरी होती हैं, तो वे अटूट आस्था का स्वरूप ले लेती हैं। कस्बे की सिंहपुरा कॉलोनी, वार्ड नंबर-15 में इस रविवार, 10 मई को भक्ति का ऐसा ही विराट स्वरूप देखने को मिलेगा। शिव सेवा मंडल द्वारा आयोजित 12वां विशाल माता का जागरण इस बार कई मायनों में खास और भव्य होने जा रहा है।

इस धार्मिक आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वाला जी मंदिर से विशेष रूप से लाई जा रही पावन अखंड ज्योत होगी। जागरण की रात श्रद्धालुओं के लिए यह दिव्य ज्योत आकर्षण और आस्था का मुख्य केंद्र रहेगी।

आयोजन की शुरुआत रविवार शाम 7 बजे विशाल भंडारे से होगी। इसके बाद यमुनानगर की प्रसिद्ध ‘विनोद राजन एंड पार्टी’ पूरी रात माता की भेंटों से भक्तिमय माहौल बनाएगी।

हाल ही में शिव सेवा मंडल की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में लक्की भराड़ा (प्रधान), जगजीत सिंह सासन, धीरज गोयल, शम्मी ओबेरॉय, कमल भराड़ा, रिशु मदान, रोहित भराड़ा, पारुल शर्मा, सक्षम अरोड़ा, हर्ष कालड़ा, नितिन कालड़ा, पंकज सभरवाल, सुमित गुंबर, गौरव, साहिल छाबड़ा, राहुल छाबड़ा, रोहन शर्मा, कृष्णा, स्पर्श, विहान, देव आहूजा, काका मल्होत्रा, दीपक भराड़ा, गगन ओबेरॉय, चिराग, भारत, निशांत सिंह तुंग, नरेश और देव खुराना मौजूद रहे।

शिव सेवा मंडल ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर माता के जागरण में शामिल होने की अपील की है।