कल का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है. एक तरफ पश्चिम बंगाल में जहां सुवेंदु अधिकारी शपथ लेने जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु के लिए भी शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहने वाले है. TVK प्रमुख विजय कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. शुक्रवार देर शाम प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया. राज्यपाल भवन में हुई मुलाकात के बाद विजय ने इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को स्वीकार किया. बता दें कि, कांग्रेस के अलावा CPI, CPI-M और VCK ने विजय की पार्टी को समर्थन दे दिया है जिसके बाद विजय के लिए सर्कार गठन का रास्ता साफ हो गया. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं.

विजय का राजनीति में प्रवेश फिल्मी दुनिया से अलग एक नई लहर लेकर आया है. उनकी पार्टी TVK ने युवाओं, महिलाओं और आम जनता के बीच जबरदस्त समर्थन हासिल किया है. अभिनेता से नेता बनने की उनकी यात्रा ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है. लोग अब विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर नई उम्मीदें लगा रहे हैं. यही वजह रही थी कि उनकी सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली और पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया.

राज्यपाल ने दो बार विजय को लौटाया

बता दें कि, राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को दूसरी बार TVK प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया था। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही लौटें। हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे।

विधानसभा में TVK की ऐतिहासिक जीत

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है. सरकार बनाने के लिए विधानसभा में 118 सीटों का बहुमत चाहिए होता है. TVK को अब दूसरी पार्टियों का भी समर्थन मिल गया है, जिससे वह इस आंकड़े तक पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 5 विधायक TVK के समर्थन में आए हैं. CPI ने 2 विधायकों का समर्थन दिया. CPI(M) ने भी 2 विधायकों का समर्थन किया और VCK ने भी 2 विधायकों का समर्थन दे दिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m