कमल वर्मा, ग्वालियर। साइबर ठगों ने फूड इंस्पेक्टर की पत्नी के खाते से 3 लाख 36 हज़ार रुपए उड़ा दिए। पहले मोबाइल हैंग होकर बंद हो गया और चालू होते ही खाते से कई ट्रांजेक्शन हो गए। घटना 10 मार्च की रात की है। पैसे कटने का मैसेज देखते ही महिला को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

फोन हैंग हो गया और अपने आप स्विच ऑफ भी

दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र शताब्दीपुरम में रहने वाली रंजना दुबे के पति फूड इंस्पेक्टर हैं। 10 मार्च की रात वह मोबाइल पर सोशल साइट्स देख रही थी तभी कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल रख दिया और सो गई। इस दौरान उनका फोन हैंग हो गया और अपने आप स्विच ऑफ होकर फिर ऑन हो गया। अगले दिन जब सुबह उन्होंने मोबाइल देखा तो बैंक के कई मैसेज उनके मोबाइल पर आए हुए थे इनमें खाते से कुल 3 लाख 36 हजार 438 रुपए निकले चुके थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में की हैं।

शाकाहारी वाले सावधान! एक ही फ्रिज में रखे थे वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ, रोल्स मेनिया रेस्टारेंट में खाद्य

ना कोई OTP आया और ना ही कॉल

जिन खातों में रुपए गए पुलिस उनकी पड़ताल कर रही है। पुलिस को शक है कि APK फाइल से महिला का मोबाइल हैक हुआ और रकम UPI के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई है। क्योंकि उनके मोबाइल में ना तो कोई OTP आया और ना ही कोई कॉल और पैसा निकल गया। वहीं IPS ASP विदिता डागर का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः चुनावी ड्यूटी पर जाएंगे 27 IAS, अधिकारियों का प्रभार दूसरे अफसरों को सौंपा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m