कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में होटल में शाकाहारी खाने वाले लोग सावधान हो जाइए। खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। होटल के फ्रिज में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक साथ रखा मिला जिससे विभागीय अधिकारी भी अवाक रह गए।
रोल्स मेनिया रेस्टारेंट पर खाद्य विभाग की छापेमारी
दरअसल शहर के होम साइंस कॉलेज रोड स्थित रोल्स मेनिया रेस्टारेंट पर खाद्य विभाग ने छापेमारी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान एक ही फ्रिज में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ रखे थे। इस उलासे के बाद खाद्य विभाग ने रोल्स मेनिया रेस्टोरेंट का खाद्य पंजीयन तत्काल निरस्त कर दिया।
नगर निगम बजट की देरी पर महापौर ने जताई आपत्तिः बीजेपी पार्षद भी नाराज, बिना सूचना आयुक्त छुट्टी पर
पंजीयन कहीं और का और संचालन दूसरे जगह पर
रेस्टारेंट में छापे के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई। खाद्य सामग्री मानक पैमाने में नहीं मिले। एक्सपायरी डेट का सॉस और स्कवॉश इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य विभाग के पंजीयन में मदनमहल में संचालन बता दूसरी जगह संचालित किया जा रहा था। खाद्य विभाग के पंजीयन निलंबन के दौरान खाद्य सामग्री के विक्रय पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

