ज्यादा पानी पीने पर शरीर देता है ये संकेत

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. यही वजह है कि रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

चलिए जानते हैं पानी ज्यादा पीने पर शरीर कौन-कौन से संकेत देता है.

सिरदर्द और भारीपन महसूस होना- ओवरहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर में सोडियम का लेवल कम हो सकता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और सिर में भारीपन महसूस होता है.

मतली और उल्टी जैसा महसूस होना- जब शरीर में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाती है, तो पेट में असहजता होने लगती है.

हाथ-पैरों में सूजन (Swelling)- ज्यादा पानी पीने से शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे हाथ, पैर या होंठों में हल्की सूजन दिखाई दे सकती है.

बार-बार पेशाब आना- आमतौर पर दिन में 6 से 8 बार पेशाब आना सामान्य माना जाता है

रानी हार, खुली जुल्फें और मांग में सिंदूर, नीता अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज से ढाया कहर