भिवानी. रोहतक रोड स्थित एचएसवीपी के बाबू रामभजन अग्रवाल मैमोरियल ग्रीन बेल्ट पार्क की स्थिति प्रशासन की अनदेखी के कारण दयनीय हो गई है। कभी हरियाली से भरा रहने वाला यह पार्क अब झाड़ियों, गंदगी और अव्यवस्था का केंद्र बन चुका है।

वेटरन संगठन भिवानी ने जताया आक्रोश

वेटरन संगठन भिवानी ने पार्क की इस बदहाली को लेकर कड़ा रोष जताया है और प्रशासन को सुधारीकरण की चेतावनी दी है।

पार्क शहर के फेफड़े

संगठन के प्रधान सूबेदार मेजर बिरेंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पार्क शहर के फेफड़े होते हैं, लेकिन लापरवाही ने इसे डंपिंग यार्ड बना दिया है।

पिछले कई वर्षों से ट्रैक का निर्माण नहीं

पार्क में पिछले कई वर्षों से ट्रैक का निर्माण नहीं हुआ है और पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। टूटी चहारदीवारी और कबाड़ हो चुके झूले बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि यहां तुरंत माली और सफाई कर्मियों की नियुक्ति कर पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा।