कल मंगलवार का दिन भगवान हनुमानजी की आराधना के लिए बेहद खास माना गया है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के साथ चोला चढ़ा कर आप भगवान की असीम कृपा पा सकते हैं। इसके साथ इस दिन कुछ ऐसे कई उपाय हैं जिसे मंगलवार को किए जाने से कर कष्ट दूर हो सकते हैं।
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा/बजरंग बाण पाठ करें
हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या मारुति स्तोत्र का पाठ करें, खासकर 40 मंगलवार तक पाठ करने से विशेष सुखदाई होता है। इस तिलक का करें उपयोग हनुमान मंदिर से लाए गए सिंदूर का तिलक माथे पर लगाना बहुत ही अच्छा होता है। इससे बुरे सपने नहीं आते और संकट टलते हैं।

राम नाम का स्मरण
मंगलवार के दिन की शुरुआत “श्री राम” के उच्चारण से करें, क्योंकि हनुमान जी को राम नाम से प्रेम है। जितना हो सकें इसका जाप करें।
तुलसी की माला
तुलसी के 108 पत्तों पर राम का नाम लिखकर इसे भगवान हनुमान को पहनाएं। इस उपाय को लगातार 40 मंगलवार तक जरूर अपनाएं। ऐसा करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा भक्त पर बनी रहेगी। अगर इस उपाय को करने से हनुमानजी के साथ-साथ भगवान श्री राम की भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही समस्याओं से छुट्टी मिलती है।

लाल जनेऊ का चमत्कार
मंगलवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद, हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को लाल जनेऊ पहना दें। इस उपाय को मंगलवार के दिन करना बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो जाते हैं। बुरी चीजों का प्रभाव खत्म होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
- महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सदन में संग्राम, विपक्ष का हंगामा, मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष को घेरा
- वह VIP कौन? अंकिता भंडारी केस में हरीश रावत का BJP पर हमला, जांच पर संदेह जताते हुए दे डाली बड़ी चेतावनी
- राजिम कुंभ VIDEO : गरियाबंद जिला प्रशासन पर भड़के भाजपा विधायक ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- सरकार की करा दी फजीहत, जनप्रतिनिधि और कलाकर पानी के लिए तरसते रहे
- भावी शिक्षकों ने राजधानी में किया अर्धनग्न प्रदर्शनः हजारों पद रिक्त के बाद भर्ती में सीट कम, बीजेपी-कांग्रेस में लगाए ये आरोप
- गांजा तस्करी पर 3 बड़ी कार्रवाई : 11 आरोपी गिरफ्तार, 132.5 किलो गांजा जब्त, थोक विक्रेता से खरीदार तक पूरा नेटवर्क ध्वस्त

