शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भावी शिक्षकों ने अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशभर के शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी आज राजधानी पहुंचे थे। चिनार पार्क से DPI तक पैदल मार्च निकाला। अभ्यर्थियों का आरोप है कि- हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भर्ती में घोषित सीट कम है। भर्ती परीक्षाएं ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं।
सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की जरूरत
कुल 13 हजार पदों पर भर्ती निकली है। माध्यमिक शिक्षक के करीब 10 हजार पदों पर, प्राथमिक शिक्षक के करीब 3 हजार पदों पर भर्ती निकली है। चयनित अभ्यर्थी 25 हजार पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं। भर्ती का दूसरा चरण भी शुरू करने की मांग की है। दावा है कि- दिसम्बर 2024 की स्थिति में सरकारी स्कूलों में करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की जरूरत है।
बड़ी खबरः मंत्री विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी मामला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, वजह ये रही
कांग्रेस ने मांगों का किया समर्थन
चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि युवाओं से बीजेपी सरकार बनाने के लिए वोट तो ले लेती है लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं करती है। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा- चयनित शिक्षकों को भी समझना होगा अगर बीजेपी को वोट देते रहेंगे तो कभी न्याय नहीं मिलेगा। कांग्रेस पार्टी चयनित अभ्यार्थियों की मांगों का समर्थन करती है।
AIMIM नेता के बिगड़े बोलः तौकीर निजामी बोले- 3 तरह के मुसलमान होते हैं, जूते चाटने, खाने और मारने
सरकार अभ्यर्थियों के साथ
वहीं बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव का कहना है चयनित अभ्यर्थियों को सब्र रखना चाहिए, जल्द उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सरकार खड़ी हुई है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

