जालंधर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने जालंधर में’ आप’ नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या करने के मामले में कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है। इसका प्रमाण आज उस समय पता चला जब आज आम आदमी पार्टी के नेता जिसने चुनाव भी लड़ा है और उसकी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ फोटोज तक है, वह भी सुरक्षित नहीं और गुरुद्वारा के बाहर जिस तरह सरेआम गोलियां मारी गई है। उससे साफ पता चलता है कि पंजाब को पुलिस स्टेट बना दिया गया है और पुलिस से लोगों की सुरक्षा तो क्या सरकार के नुमाइंदों की सुरक्षा भी नहीं हो पा रही है।
उन्होंने डीजीपी गौरव यादव के बारे में कहा कि डीजीपी खुद राजनीतिक रूप से स्टेट को चला रहे हैं और इतना ही नहीं पंजाब को एक पक्के तौर पर डीजीपी चाहिए, यह बात अदालत में भी उठ चुकी है। चाहे वह लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू हो या डीजीपी द्वारा माननीय हाईकोर्ट में झूठ बोलकर सरकार को बचाने की बात कही गई हो।

उन्होंने डीजीपी गौरव यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर के साथ साथ अन्य कोई अप्रिय घटनाएं न हो पाएं।
- बिहार सरकार का बड़ा फैसला, जीविका दीदियों को मिलेगा रोजगार का नया आसमां, राज्य की सभी 8053 पंचायतों में होंगे सुधा बिक्री केंद्र
- स्कूल परिसर में विदाई समारोह के दौरान छात्रों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
- फर्जी आदेश के दम पर वर्षों तक सरकारी नौकरी कर रहे चार कर्मचारी हुए बर्खास्त, गंभीर धाराओं में एफआईआर भी दर्ज…
- हत्या या कुछ और? गेस्ट हाउस में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
- संबलपुर यूनिवर्सिटी ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर को किया सस्पेंड


