जालंधर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने जालंधर में’ आप’ नेता लक्की ओबरॉय की सरेआम हत्या करने के मामले में कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है। इसका प्रमाण आज उस समय पता चला जब आज आम आदमी पार्टी के नेता जिसने चुनाव भी लड़ा है और उसकी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ फोटोज तक है, वह भी सुरक्षित नहीं और गुरुद्वारा के बाहर जिस तरह सरेआम गोलियां मारी गई है। उससे साफ पता चलता है कि पंजाब को पुलिस स्टेट बना दिया गया है और पुलिस से लोगों की सुरक्षा तो क्या सरकार के नुमाइंदों की सुरक्षा भी नहीं हो पा रही है।
उन्होंने डीजीपी गौरव यादव के बारे में कहा कि डीजीपी खुद राजनीतिक रूप से स्टेट को चला रहे हैं और इतना ही नहीं पंजाब को एक पक्के तौर पर डीजीपी चाहिए, यह बात अदालत में भी उठ चुकी है। चाहे वह लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू हो या डीजीपी द्वारा माननीय हाईकोर्ट में झूठ बोलकर सरकार को बचाने की बात कही गई हो।

उन्होंने डीजीपी गौरव यादव को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर के साथ साथ अन्य कोई अप्रिय घटनाएं न हो पाएं।
- बांका में कोशी स्नातक निर्वाचन की तैयारियां तेज, 11 केंद्रों पर 10,692 वोटर करेंगे मतदान
- अमित शाह के आरोपों पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- चापलूसों के लिखे ट्वीट कॉपी-पेस्ट नहीं करने चाहिए
- Ranchi Weather Update: दुर्गा पूजा के बीच रांची में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश, पंडालों में उमड़ी भीड़ पर पड़ सकता है असर
- गैस रिसाव के बाद तीसरी मंजिल पर फटा सिलेंडर, जलकर खाक हुआ कमरा
- CM डॉ मोहन के आश्वासन के बाद भारतीय मजदूर संघ ने स्थगित किया आंदोलनः आउटसोर्स-ठेका कर्मचारियों के लिए निगम गठन पर बनी सहमति

