प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज नगर निगम की नवनिर्मित सिटी काउंसिल हॉल और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले माघ मेला हो या फिर कुंभ के आयोजन में लोग गंदगी, भगदड़ और अव्यवस्था के शिकार होते थे। पहले लोग यहां आना नहीं चाहते थे।
गंगा दशहरा पर्व की दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज गंगा दशहरा का पावन पर्व भी है। गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर नगर निगम कार्यकारिणी के तीन सफलतम वर्ष पूरे हो रहे हैं। मैं इस अवसर पर नगर निगम के महापौर शिवमेश चन्द्र गणेश केशरवानी को और सभी पार्षदों को हृदय से बधाई देता हूं और गंगा दशहरा की भी पूरे प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मां गंगा से पूरे प्रदेश और पूरे देश के मंगल कामना की प्रार्थना भी करता हूं। डबल इंजन सरकार सुरक्षा देगी, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करेगी, समृद्धि के लिए नित नए प्रयास भी करेगी।
READ MORE: ‘PDA वर्ग पर अत्याचार की इंतहा हो गई…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा राज में भेदभाव, अन्याय और अत्याचार चरम पर
विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले माघ मेला हो या कुंभ के आयोजन वो गंदगी, भगदड़ और अव्यवस्था के शिकार होते थे। लोग यहां आना नहीं चाहते थे। जब 2019 में हमारी सरकार को पहली बार प्रयागराज कुंभ के आयोजन को करने का अवसर प्राप्त हुआ, तब प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से और उनके प्रयास से प्रयागराज के कुंभ को UNESCO ने मानवता की अमूर्त धरोहर के रूप में मान्यता दे करके हमारी पूर्वजों की इस परंपरा को, हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा के इस आयोजन को वैश्विक मान्यता देने का काम किया।

