07 February 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 07 फरवरी का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं.

मेष राशि – आज के दिन काम में दबाव रहेगा. सेहत में अगर सांस से जुड़ी दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. जल्दबाजी में कोई बड़ा आपको नुकसान करा सकता है. पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलने का समय है. रिलेशनशिप में भी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं.

वृषभ राशि – आज के दिन ऑफिस में सीनियर्स नाराज हो सकते हैं, मैनेजमेंट की गुडबुक्स में रहें. पुराने झगड़े सुलझाने की कोशिश करेंगे. खुद की सेहत का भी ध्यान रखें, बाहर का खाना कम करें. रिश्तों में आज आगे बढ़ेंगे और करीब आएंगे.

मिथुन राशि – आज के दिन बॉस से तारीफ मिलेगी. दिमाग तेज चलेगा और नए आइडिया इनोवेटिव हों. सेहत सामान्य रहेगी, बस नींद पूरी करने की कोशिश करें, वरना चिड़चिड़ापन रह सकता है. खर्च कंट्रोल में रखें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है.

कर्क राशि – आज के दिन सेहत के मामले में पेट या नींद से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. पार्टनर की सुनें और स्पेस दें. इमोशंस आपके लिए खास रहेंगे. पैसों को लेकर आज कोई बड़ा रिस्क न लें.

सिंह राशि – आज के दिन रिश्तों में खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी दूर होगी. पैसों को लेकर आज कैश फ्लो रहेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत दिखेगी, भले तारीफ तुरंत न मिले. सामने वाले पर आपकी बात का असर पड़ेगा.

कन्या राशि – आज के दिन पैसों में धीरे-धीरे सुधार होगा, निवेश के लिए रिसर्च करें. शांत रहकर काम करेंगे तो हालात आपके फेवर में रहेंगे. ऑफिस का काम घर पर ना लाएं. हेल्थ को लेकर जिम टालना बेहतर रहेगा.

तुला राशि – आज के दिन पैसों में बचत पर ध्यान दें, कोई पुराना खर्च सामने आ सकता है. सेहत को लेकर पीठ या गर्दन में हल्का दर्द हो सकता है. छोटे-छोटे कामों में उलझ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है.

वृश्चिक राशि – आज के दिन ऑफिस में नए लोगों से मिलेंगे, आपका नेटवर्क बनेगा. निवेश को लेकर ध्यान देना चाहिए धोखा हो सकता है. शरीर में हल्की थकान या आंखों में जलन हो सकती है.

धनु राशि – आज के दिन पैसों में अचानक खर्च आ सकता है, इसलिए पहले से प्लान बनाकर चलें. किसी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है. काम में टीमवर्क से काम आगे बढ़ेगा. रिश्तों में बैलेंस बनाएंस आपके लिए आज काम के मौके आएंगे.

मकर राशि – आज के दिन ऑफिस में आपकी मेहनत काम आएगी और कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. मन थोड़ा भारी रह सकता है, इसलिए कहीं घूमने जा सकती हैं. पैसों को लेकर सतर्क रहें, बड़ी रकम ना उधार दें.

कुंभ राशि – आज के दिन रिश्तों में खुलापन रहेगा, किसी दोस्त से अच्छी बात हो सकती है. पैसों में स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बेकार का खर्च ना करें, तो आपके लिए अच्छा है.काम में नए मौके मिल सकते हैं, डेडलाइन में रहकर काम करें.

मीन राशि – आज के दिन फालतू चीजों में पैसा लगाने से खर्च बढ़ सकता है. बॉडी दर्द की दिक्कत हो सकती है, पानी ज्यादा पिएं और हल्का खाना खाएं. काम में ध्यान थोड़ा भटकेगा, इसलिए खुद को फोकस में लाने की जरूरत है.