न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 1 करोड़ के गांजे के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रामनगर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

दरअसल, रविवार रात पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। बताया गया था कि कार (MP 19 C 0003 T) में भारी मात्रा में अवैध गांजा भर कर छत्तीसगढ़ के मरवाही से शहडोल की तरफ ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल टीम गठित कर ग्राम फुलवारी टोला मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान कार आती दिखाई दी, जिसे रोकने के दौरान चालक पुलिस को देखकर कार रोड से नीचे उतार दिया जिससे कार पेड़ से टकरा गई। 

कार चालक 23 वर्षीय सुमित मिश्रा उर्फ बेटू से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। एक व्यक्ति गाड़ी टकराने के बाद भाग गया। गाड़ी से मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस वाहन की तलाशी में पैकेटों से कुल 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,12,87,000/- रुपये आंकी गई है।

जिस पर आरोपी सुमित उर्फ वेद मिश्रा को गिरफ्तार कर मौके से अवैध गांजा, परिवहन में प्रयुक्त वाहन 02 मोबाइल एवं अन्य सामग्री जब्त किया। वाहन की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये और मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m