सुशील खरे, रतलाम। जिले के बिलपांक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में मंगलवार को हुए टीकाकरण कार्यक्रम के बाद एक 10 माह के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की तबीयत बिगड़ी है जिसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम
दरअसल मंगलवार को नयाखेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम चला। जिसमें गांव के 10 माह के शिशु प्रियांशु पिता धर्मेंद्र मालवीय का भी टीकाकरण किया। टीका लगने के कुछ समय बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रियांशु के हाथ-पैर ढीले पड़ने लगे और उसे उल्टी होने लगी। परिजन बच्चें को धराड़ के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। तबीयत बिगड़ते देख बच्चे को एमसीएच रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि टीकाकरण के बाद से ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी है।
टीका लगने के बाद एक बच्चे की तबीयत बिगड़ी
बाल चिकित्सालय में मौजूद ड्यूटी डॉक्टर बल्लूरी चांदरे ने भी स्वीकार किया कि टीका लगने के बाद एक बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मृत्यु हो गई। एक बच्चा बीमार है फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के इंतजार करने की बात कह रहे है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जायेगी।
4 बच्चों का टीकाकरण हुआ था
टीकाकरण के बाद एक अन्य बच्चें की भी तबीयत बिगड़ी है। टीकाकरण के कुछ देर बाद उसे उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। उसे एमसीएच के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार 4 बच्चों का टीकाकरण हुआ था जिसमें 2 बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी। टीकाकरण के बाद दो बच्चे स्वस्थ है।
टोल नाका में फायरिंग मामलाः 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 भिंड और 1 यूपी का, इसलिए चलाई थी गोलियां
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


