चंकी बाजपेयी, इंदौर। इंदौर केराजेंद्र नगर में 2 दिन पहले टैक्सी ड्राइवर के द्वारा वीडियो बनाकर आत्महत्या की गई थी, जिसमें उसके द्वारा थाने में मौजूद सब इंस्पेक्टर पर 50 हजार रिश्वत मांगी जाने के आरोप लगाया था। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक को सस्पेंड किया गया था, तो वहीं दो दिनों के बाद थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
READ MORE: इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने किया सुसाइड: मौत से पहले बनाया Video, राजेंद्र नगर थाने के एसआई पर 50 हजार रिश्वत और मारपीट के लगाए गंभीर आरोप
बता दें कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अभिषेक पाटिल नामक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी। गाड़ी टकराने का विवाद थाने तक पहुंचा था, इसके बाद अभिषेक के द्वारा घर पर जाकर नशे की हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी और एक वीडियो आत्महत्या से पहले बनाया गया था। जिसमें पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए गए थे।
वीडियो के वायरल होने के बाद अधिकारियों ने उप निरीक्षक मनोहर पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया था। वहीं थाना प्रभारी नीरज बिरथरे को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ है, इसी कारण टीआई को भी लाइन भेजा गया है।


