मोहित भावसार, शाजापुर। मध्य प्रदेश केशाजापुर सेएक दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां जलोदा गांव में 10 वर्षीय बालक केशव की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बालक अपने घर के बाहर पानी की मोटर का वायर निकालने गया था।

READ MORE: Jabalpur Hit And Run Case: बच्ची के साथ थाने पहुंचकर आरोपी ने किया सरेंडर, 2 लोगों की हुई थी मौत 

परिजनों ने बताया कि मोटर का वायर कटा हुआ था। बालक के हाथ में वायर आ गया और उसी दौरान उसको करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे तुरंत जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

READ MORE: गर्भवती महिला ने भोपाल ट्रैफिक पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप: Video जारी कर मांगा इंसाफ, जाने क्या है पूरा मामला   

जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मृतक बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यह हादसा बच्चों की लापरवाही और घरेलू विद्युत उपकरणों की अनदेखी की वजह से हुआ माना जा रहा है। परिजनों में शोक का माहौल है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m