पंजाब 100 योजना के तीसरे सीजन के तहत अब पंजाब की 100 स्टूडेंट्स को मुफ्त कैट (सीएटी) कोचिंग मिलेगी। इस योजना की शुरुआत की है आईआईएम अहमदाबाद की एलुमनाई सोनी गोयल ने, जो इस अवसर को महिलाओं के सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण मानती हैं।
सोनी गोयल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य उन छात्राओं को अवसर प्रदान करना है, जो कैट परीक्षा की तैयारी करना चाहती हैं, लेकिन कोचिंग की कीमतों के कारण पीछे रह जाती हैं।
इस पहल के तहत 29 मार्च तक इच्छुक स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। 30 मार्च को एडमिशन टेस्ट लिया जाएगा और बैच की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। प्रयास एजुकेशनल सोसायटी के एम आर जिंदल ने इस पहल की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि स्टूडेंट्स www.punjab100.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

इस अवसर पर पिछले दो सीजन की सफल कैंडिडेट्स आरुषि, जोशिता और आकांशा ने भी स्टूडेंट्स को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन कैट कोचिंग की जानकारी की कमी के कारण बहुत सी लड़कियां इस अवसर से वंचित रहती हैं। प्रयास संस्था इस बार भी महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहतरीन कदम बढ़ा रही है।
- प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने पर सील हुईं 5 संपत्तियां, ये है पूरा हिसाब
- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 लाख की नशीली टैबलेट के साथ 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा, बाइक-स्कूटी और मोबाइल जब्त
- यूपी में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से, 21 तक चलेंगी
- शपथ-पत्र के बिना मंदिरों में ध्वजस्तंभ से आगे प्रवेश नहीं! मद्रास हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर दिया अहम फैसला
- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत अर्जियों की सुनवाई के लिए बनीं 7 विशेष पीठें; जानें कब होगी सुनवाई
