देहरादून. धामी सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है. जिसके मुताबिक शासन ने कुल 11 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है. सूची में लालरिन लियना फैनई, नितेश कुमार झा, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार, बृजेश कुमार संत, डॉ. सुरेंद्र नारायण, ज्योति यादव, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह, डॉ. पराग मधुकर, अभिषेक रुहेला का नाम शामिल है.
ट्रांसफर किए गए कई अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
इसे भी पढ़ें : निष्पक्ष चुनाव कराने AI का सहारा! भारत निर्वाचन आयोग की पहल, प्रबंधन को मजबूत बनाने पर मंथन




