चंडीगढ़ । पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीमों ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत नवंबर में 8 अलग-अलग ट्रैप केसों में 9 सरकारी कर्मियों और 2 निजी लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
राज्य विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी कर्मियों और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले माह सक्षम अदालतों में 12 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग अदालतों ने नवंबर महीने के दौरान ब्यूरो की ओर से दायर किए गए 3 रिश्वतखोरी के मामलों का फैसला किया है, जिसमें 5 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है और उन्हें 3 साल से 5 साल तक की कैद, जबकि 10 हजार से 67 हजार रुपए तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम आगे भी जारी रहेगी।
- कमर से ऊपर गोली क्यों मारी? मनेर एनकाउंटर में मारे गए युवकों के घर पहुंचे पप्पू यादव ने उठाए सवाल
- Diwali 2026: लक्ष्मी पूजन के बाद रात में जरूर करें इन 4 मंत्रों का जाप
- ‘अगर यह खेल नहीं समझे तो…’, लोकसभा सीटों को लेकर अशोक गहलोत ने क्यों दी चेतावनी?
- परविंदर झोटा का आज होगा अंतिम संस्कार, पिता ने नहीं तोड़ी भूख हड़ताल; SSP के तबादले पर अड़े
- संतों के द्वार ‘योगी सरकार’: अयोध्या के मठों-अखाड़ों में पहुंचकर सीएम ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, भेंट किए उपहार

