12 April History : भारतीय और विश्व के इतिहास में 12 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी हुई है. अंतरिक्ष, राजनीति और खेल के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं हैं. आज ही के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म हुआ था. वहीं अंतरिक्ष में पहले इंसान ने रखा कदम. इसके अलावा इतिहास में और भी कई अहम घटनाएं हुईं हैं, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं.

पढ़ें पूरी घटनाएं (12 April History)
1621 – सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म.
1801 – रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया.
1861- अमेरिका में गृह युद्ध शुरु हुआ.
1885 – प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार और पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का जन्म.
1910 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फिल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म.
1917 – भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म.
1927 – ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया.
1945 – अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण, जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र, अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निधन.
1946 – सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ.
1961 – सोवियत संघ ने पहला इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा.
1978 – भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई.
1981 – अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म.
1991 – खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त.
1998 – गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त.
2006 – साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 06 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे.
2006 – कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन.
2007 – पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी. एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा.
2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फैसला किया.
2009 – जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा ‘जिम्बाब्वे डॉलर’ को त्याग दिया.
2010 – ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए
2010 – कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई. आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के ‘सिडॉन रॉक’ को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में ‘श्रेष्ठ पहली पुस्तक’ का अवार्ड मिला.
2013- फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी.
2014- मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया.
2021- ब्रिटेन ने 175 दिनों के बाद अपने कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दी.
2022- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पार्टियों में भाग लेने के लिए जुर्माना लगाया गया था.
2023- भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री उत्तरा बाओकर का निधन.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

