MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। पिछले 24 घंटे में कई हिस्सों में गर्मी बढ़ी है। प्रदेश का तापमान 40 के पार पहुंच गया है। रतलाम सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। वहीं उज्जैन और नर्मदापुरम समेत 18 शहरों में दिन का तापमान 37 डिग्री या इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अप्रैल को एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका असर कम रहेगा। यानी अब प्रदेश में तेज गर्मी का सिलसिला शुरू होगा। बात करें बीते 24 घंटे की तो कई हिस्सों में गर्मी बढ़ी है। अधिकतम तापमान औसत 4 डिग्री तक बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: लाडली बहनों को मिलेगा सौगात, आष्टा में सीएम का रोड शो, 17 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक, NDA-NA और CDS परीक्षा आज, भोपाल और नीमच के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल
रतलाम में सबसे ज्यादा
शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में दर्ज किया गया। यहां पारा 40.6 डिग्री तक पहुंच गया। नर्मदापुरम में 39.4 डिग्री, धार में 39.2 डिग्री, खरगोन में 39 डिग्री, उज्जैन और गुना में 38 डिग्री, शाजापुर में 37.7 डिग्री, इंदौर-सागर और रायसेन में 37.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 37.5 डिग्री, श्योपुर-दतिया और मंडला में 37.4 डिग्री, खजुराहो में 37.2 डिग्री, बैतूल, दमोह और टीकमगढ़ में 37 डिग्री, भोपाल में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री और ग्वालियर में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

