रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के आज 12 साल पूरे हुए. इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की.

यह भी पढ़ें : छोटे पर शिकंजा और बड़ों पर मेहरबानी: 50 बड़े सरकारी विभागों में 26 करोड़ का बिजली बिल बकाया…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश को आगे बढ़ा रहा है, उनकी दीर्घायु और निरंतर मार्गदर्शन की कामना करती हूं. भारत को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश को संवारने का काम कर रहा है, उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ी है और विकास की गति तेज हुई है.

narayana

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का काम हो रहा है, हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आई प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ नई ऊर्जा और नई सोच से देश का नेतृत्व कर रहे हैं.

वहीं कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लोगों और पुरानी पीढ़ियों के घर-घर शौचालय की जरूरत को महसूस किया. महिलाओं की अस्मिता की रक्षा के लिए कांग्रेस ने पहले प्रयास क्यों नहीं किए? भारत को राष्ट्र प्रथम बनाने की सोच विपक्षी दलों ने क्यों नहीं रखी? आज भारत आर्थिक दृष्टि से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, यह बड़ी उपलब्धि है सोच का फर्क होता है, हर व्यक्ति अपनी सोच के अनुसार काम करता है.

महतारी वंदन योजना की किश्त को लेकर महिलाओं के परेशान होने पर लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि योजना की 28वीं किश्त हितग्राहियों के खातों में भेज दी गई है. नए नाम जोड़ने पर सरकार विचार कर रही है. ई-केवाईसी नहीं होने के कारण कुछ महिलाओं की राशि रुकी थी. 30 जून तक दस्तावेज अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं, जरूरत पड़ने पर समय सीमा बढ़ाई जा सकती है. जिनका भुगतान रुका है, उन्हें बकाया राशि भी मिलेगी.

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आलू डालो, सोना निकलेगा जैसी बातें करने वाले राहुल गांधी अब जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे. उनके दौरे से कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा. जनता के बीच जाकर काम करना पड़ता है, केवल हवा-हवाई राजनीति नहीं चलती, कांग्रेस की नीयत और रणनीति को जनता अच्छी तरह समझती है. वे लगातार नकारात्मक बातें करते हैं और ऐसे व्यक्ति का नेतृत्व स्वीकार करना जनता के लिए कठिन है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H