लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने पर उन्हें प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी और कहा कि स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, MY Bharat पोर्टल और रोजगार मेलों जैसी परिवर्तनकारी पहलों ने युवाओं की प्रतिभा, कौशल और नवाचार को नई उड़ान दी है।
राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के युगांतरकारी नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में भारत की युवा शक्ति नए आत्मविश्वास, नए अवसरों और नई आकांक्षाओं के साथ राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। आज का युवा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदार बन रहा है।
पीएम मोदी के उपलब्धियों को गिनाया
सीएम ने आगे कहा कि स्किल इंडिया मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, MY Bharat पोर्टल और रोजगार मेलों जैसी परिवर्तनकारी पहलों ने युवाओं की प्रतिभा, कौशल और नवाचार को नई उड़ान दी है। परिणामस्वरूप भारत आज उद्यमिता, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति के वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
READ MORE: CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- 2017 से पहले मुख्यमंत्री जी की कोई पहचान नहीं थी
युवा सामर्थ्य का यही आत्मविश्वास खेल जगत में भी नई ऊंचाइयों के रूप में दिखाई दे रहा है। खेलो इंडिया जैसी पहलों ने खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर अवसर और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यही अमृत पीढ़ी विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।

