पंजाब रोडवेज की फ्लीट में जल्द ही 123 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके तहत उन रूटों की पहचान की जाएगी, जहां प्राइवेट बसें सरकारी बसों से अधिक चलती हैं। यह प्रक्रिया अगले 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन रूटों पर सरकारी बसों को संचालित किया जाएगा, ताकि महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिले और अन्य यात्रियों की यात्रा भी सुगम हो सके।

PRTC फ्लीट में शामिल होंगी आधुनिक बसें
PRTC के लिए किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सुपर इंटीग्रल BS-6 मानक वाली बसें और 19 HVAC बसें खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा, PRTC द्वारा 83 नई बसें भी खरीदी जाएंगी, जो 6 साल की अवधि के लिए लीज पर ली जाएंगी। हालांकि, इन रूटों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
टैक्स वसूली प्रक्रिया पर जोर
लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों को टैक्स नहीं भरने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए प्रभावी वसूली प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं।
इस बैठक में PRTC के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन डी. केतीवाड़ी, STC जसप्रीत सिंह, MD पनबस गुप्ता और अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।
- MP पुलिस भर्ती 2026: 7500 आरक्षक पदों के लिए फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से, भोपाल समेत 10 केंद्रों पर होगी PPT
- सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी लाजवाब है मोरिंगा, यहां जाने इसके तेल के इस्तेमाल का तरीका और फायदे …
- Share Market Update : शेयर बाजार में आज सुबह से हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल …
- Bastar News Update : अमित शाह के दौरे को लेकर जगदलपुर में कड़ी सुरक्षा… विवादित वेब सीरीज शीर्षक पर उबाल… जर्जर पुल से गुजर रहे भारी वाहन, हादसे का डर… बंद पड़ी तिरंगा लाइटिंग… आमदई माइंस में मजदूरों की हड़ताल का पांचवां दिन
- Finance IPO Opens : शेयर मार्केट में आय फाइनेंस की एंट्री, 11 फरवरी तक लगेगी बोली, जानिए कितना कर सकते हैं निवेश ?


