पंजाब रोडवेज की फ्लीट में जल्द ही 123 नई बसें शामिल की जाएंगी। इसके तहत उन रूटों की पहचान की जाएगी, जहां प्राइवेट बसें सरकारी बसों से अधिक चलती हैं। यह प्रक्रिया अगले 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन रूटों पर सरकारी बसों को संचालित किया जाएगा, ताकि महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिले और अन्य यात्रियों की यात्रा भी सुगम हो सके।

PRTC फ्लीट में शामिल होंगी आधुनिक बसें
PRTC के लिए किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सुपर इंटीग्रल BS-6 मानक वाली बसें और 19 HVAC बसें खरीदी जा रही हैं। इसके अलावा, PRTC द्वारा 83 नई बसें भी खरीदी जाएंगी, जो 6 साल की अवधि के लिए लीज पर ली जाएंगी। हालांकि, इन रूटों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
टैक्स वसूली प्रक्रिया पर जोर
लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों को टैक्स नहीं भरने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए प्रभावी वसूली प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए हैं।
इस बैठक में PRTC के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना, अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन डी. केतीवाड़ी, STC जसप्रीत सिंह, MD पनबस गुप्ता और अन्य कई अधिकारी उपस्थित थे।
- सब्जी की ग्रेवी हो गई है पतली, इन आसान किचन ट्रिक्स से मिनटों में करें गाढ़ी …
- भोपाल में 6 साल का मासूम लापता: तलाश में जुटी पुलिस, 10 हजार का इनाम घोषित
- शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, रायपुर सहित पांच नगरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के लिए हडको ने जारी किए टेंडर…
- टेलीग्राम का रिलायंस इंडस्ट्रीज पर बड़ा आरोपः Telegram CEO बोले- बीजीपी हाइजैकिंग करके ऐप ऐक्सेस रोक रही है कंपनी
- दिल्ली में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट: ऑटो-डिमिंग सिस्टम “म्यूजिकल” लाइटिंग, 1 लाख लाइट्स EMI मॉडल पर बदलने की योजना

