पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास 12th English का इंग्लिश का एग्जाम रद्द कर दिया है। यह बड़ा निर्णय सामूहिक नकल का मामला सामने आने के बाद लिया गया है। शिक्षा बोर्ड ने फिरोजपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल के रद्द किया है। इस सेंटर में 115 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। अब स्टूडेंट्स को दोबारा पेपर देना होगा।
आपको बता दें कि बोर्ड का एग्जाम शुरू होने के बाद नकल रोकने के लिए उड़न दस्ता की टीम तैयार की थी जो पेपर देने वाले छात्रों में होने वाली नकल को रोकने के लिए किया गया था। इस चेकिंग के दौरान ही सामूहिक नकल करते बड़ी संख्या में छात्र पकड़े गए थे, जिसके बाद PSEB ने जांच टीम के द्वारा समाने आए यह सामूहिक नकल और सेंटर में सामने आई रिपोर्ट के बाद दोबारा पेपर लेने का निर्णय किया है।

दूसरे जिले में ना हो यह घटना
PSEB बोर्ड एग्जाम दूसरे जिलों में इस तरह की कोई घटना सामने न आए इसके किए यह कड़ा निर्णय लिया है। हालांकि इसके अलाव अभी तक सामूहिक नकल और सेंटर को लेकर किसी और जगह से कोई शिकायत सामने नहीं आई है पर बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए अच्छा माहौल देने की कोशिश कर रहा है।
- बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, भारी बारिश में सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, चक्काजाम की दी चेतावनी
- लहपटरा टोल प्लाजा विवाद: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने चालक के दुर्व्यवहार को बताया अशोभनीय, PA पर लगे आरोपों का किया खंडन
- सीएम योगी का जन्माष्टमी दौरा: मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, तीन शहरों में विशेष पूजा-अर्चना
- ग्लोस्टर केबल्स की तकनीकी सेमिनार श्रृंखला का समापन, रायपुर और रायगढ़ में उद्योग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा, साझा किए इंजीनियरिंग के गुर
- फ़िल्म “हनुमान अंश” के गायक सुनील लोधी को करेगी राज्य सरकार प्रोत्साहित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


