अमृतसर। मजीठा में जहरीली शराब से हुई मौत ने सभी को चौका दिया है। पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है, जिससे शराब की अवैध बिक्री रुक सके।
27 लोगों की हुई मौत के बाद कार्रवाई करते हुए बीते दिन 1500 लीटर से ज्यादा देसी शराब जप्त की गई है, इस दौराब 13 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

खबर है कि थाना भिंडीसैदां थाने की पुलिस ने इलाके में रहने वाले पूरण सिंह और जस्सा सिंह को काबू कर उनके कब्जे से 600 लीटर लाहन और दो सौ बोतल देसी शराब बरामद की है। यह दोनों लम्बे समय से इस कार्य में लिप्त थे यह जानकारी भी समाने आई है।
इसी तरह थाने की पुलिस ने तुड़ गांव निवासी गुरप्रीत से 400 लीटर शराब चाटीविंड थाने की पुलिस ने भगतपुरा गांव निवासी इंद्रजीत से 75 बोतल अवैध शराब, तूड़ गांव निवासी सुखदेव से 300 लीटर शराब, इब्बनकलां गांव निवासी बलदेव सिंह से 40 लीटर अवैध शराब बरामद की। आरोपित बलदेव सिंह फरार हो गया।
थाना मजीठा की पुलिस ने भंगाली खुर्द गांव की मंजीत कौर को गिरफ्तार कर उससे 15 बोतल शराब, गालोवाली कुलियां गांव निवासी बंटी से आठ लीटर शराब पकड़ी। आपको बता दें कि इन सभी इलाकों में छापेमार कार्यवाही की गई थी। इस दौरान जब लोगों को पता चला तो हड़कंप मच गया और सभी हड़बड़ा गए थे।
- DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को होंगे रिटायर, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
- Google Genie 4: एक कमांड पर बनेगी AI की डिजिटल दुनिया, घूम सकेंगे आप; जानें कैसे करेगा काम
- MP में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: 4 दिन भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, करवा चौथ पर चांद का दीदार मुश्किल
- भारतीय बाजार में एंट्री मार सकती है VinFast VF5 फेसलिफ्ट, Nexon EV को मिलेगी सीधी टक्कर
- ‘राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए’, MLC चुनाव परिणाम के बीच जीतन राम मांझी ने ली चुटकी

