Indian Army Press Conference On Operation Sindoor Anniversary: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नया और सनसनीखेज खुलासा किया है। सेना ने नया खुलासा करते हुए दावा किया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 13 एयरक्राफ्ट (13 Pakistani aircraft) और 11 बेस को तबाह किया था। साथ ही भारतीय सेना के तीनों अंग ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है। पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। सेना ने यह भी कहा कि यह अभियान अंत नहीं, बल्कि शुरुआत थी। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा।
भारतीय वायुसेना, नौसेना और थलसेना के सैन्य अभियानों के प्रमुख जयपुर के साउथ वेस्टर्न कमांड में जुटे। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश भारती और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने सबसे पहले पहलगाम में शहीद हुए 26 परिवारों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में मारे गए हमारे भाई-बहनों को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसा हमला दोबारा न हो। हमारा ऑब्जेक्टिव क्लियर था और ऑपरेशन के लिए पूरी छूट दी गई थी।
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश भारती और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने 13 पाकिस्तानी विमान गिराए, 11 बेस को बर्बाद किया और 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों मार गिराया था। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जो उस समय DGMO थे। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत के इतिहास में एक बड़ा क्षण साबित हुआ। सरकार ने सेना को साफ दिशा-निर्देश और पेशेवर फ्रीडम दी, जिससे पूरी कार्रवाई बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम दी गई। पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया गया।
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ हैः डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ
डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन और डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि ‘आत्मनिर्भर’ केवल एक नारा नहीं है, बल्कि वास्तव में हमारी शक्ति को कई गुना बढ़ाने वाला है। आज हमारे 65% से अधिक रक्षा उपकरण देश में ही बनाए जा रहे हैं। सेना उन्हीं हथियारों का उपयोग कर रही है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, अभी तो शुरुआत है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह संदेश दिया कि पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना अब सुरक्षित नहीं है।
वायुसेना की भूमिका और ‘जीयो और जीने दो’ की नीति
उप प्रमुख वायु स्टाफ एयर मार्शल अवधेश भारती ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल रोका गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की साधारण फिलॉसफी है – लिव एंड लेट लिव यानी जीयो और जीने दो। लेकिन अगर किसी को हमारी इस शांति को कमजोरी समझने की गलती हो जाए तो हम निर्णायक रूप से कार्रवाई करते है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

