ODISHA DESK, बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैसिंगा इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी ही 13 साल की नाबालिग रिश्तेदार को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीड़ित बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। नाबालिग लड़की अक्सर आरोपी के घर उसकी बीमार मां की देखभाल और घर के कामकाज में मदद करने के लिए जाया करती थी। आरोप है कि करीब छह महीने पहले आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
यह खौफनाक अपराध हाल ही में तब सामने आया जब बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच में डॉक्टरों ने खुलासा किया कि नाबालिग गर्भवती है। इसके बाद पीड़ित बच्ची ने हिम्मत जुटाकर अपने परिवार को पूरी आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बैसिंगा थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे बारीपदा की विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर समाज में करीबियों और रिश्तेदारों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

