लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक ट्रांसफर का दौरा जारी है. रविवार देर रात ही प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. इसी बीच अब शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 14 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है. जारी सूची के मुताबिक सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं.
सूची में कुल 14 अफसरों के नाम हैं. जिसके मुताबिक सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को अब उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.
डॉ. सुनील कुमार वर्मा को राज्य कर के अपर आयुक्त के पद से हटाकर सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है.
राहुल सिंह को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव पद से मुक्त कर विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
अभिषेक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
योगानन्द पांडेय को अयोध्या (नगर) अपर जिलाधिकारी के पद से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें : TRANSFER : UP में 34 PCS अफसरों का तबादला, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO भी हटे
साहब सिंह, सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, प्रयागराज से हटाकर सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
डॉ. विश्राम को विन्ध्याचल मंडल के अपर आयुक्त की जगह सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है.
देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव रेशम विभाग एवं निदेशक से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
आनंद कुमार शुक्ला को मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर से हटाकर विशेष सचिव रेशम विभाग एवं निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है.
वैभव मिश्रा अपर जिलाधिकारी कुशीनगर को बतौर मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकर नगर भेजा गया है.
अशोक कुमार कनौजिया को संयुक्त निदेशक युवा कल्याण से स्थानांतरित करके विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रदीप कुमार यादव अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर नगर निगम से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त मंडल अलीगढ़ बनाया गया है.
नेहा शर्मा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा को सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से अवमुक्त किया जाना है.




