देहरादून. उत्तराखंड चारधाम यात्रा (Uttarakhand Chardham Yatra) पर आने वाले श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल से 30 अप्रैल की शाम 5 बजे तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. ऐसे में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी इन 9 दिनों के भीतर केदारनाथ में 8 श्रद्धालुओं की मौत स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हो चुकी है.
केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. जिसमें 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी 12 दिनों के भीतर यमुनोत्री धाम में 3 श्रद्धालुओं और गंगोत्री धाम में 1 श्रद्धालु की मौत हुई है. इसी तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. ऐसे में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी इन 8 दिनों के भीतर बदरीनाथ धाम में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : Shri Kedarnath Dham : पिछले 24 घंटे में 19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
इसके अलावा 30 अप्रैल को 6 श्रद्धालुओं की मौत स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हुई है. आंकड़ों पर गौर करें तो केदारनाथ धाम में अकेले कई श्रद्धालुओं की मौत हुई है. जबकि, बद्रीनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में एक-एक श्रद्धालुओं की मौत हुई है. उधर, चारधाम यात्रियों की संख्या की बात करें तो 4 लाख 54 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य के भागीदार बन चुके हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

