शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के पर्यटन नगरी खजुराहों के एक निजी क्लिनिक की कार्यप्रणाली पर उस वक्त गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब मामूली चोट का इलाज कराने आए एक 14 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से बच्चे की मौत हुई है।
साइकिल से गिरने पर आई थी मामूली चोट
खजुराहो थाना अंतर्गत ग्राम जटकरा का रहने वाला एक परिवार अपने 14 वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए सेवाग्राम स्थित ‘महाशय इंटीग्रेटेड’ क्लिनिक ले गया था। बच्चे को साइकिल चलाने के दौरान मामूली चोट आई थी।

इंजेक्शन लगने से बिगड़ी हालत
परिजनों का कहना है कि प्राथमिक उपचार के दौरान क्लिनिक संचालक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया था। मृतक के दादा राजू पटेल ने बताया कि इंजेक्शन लगने के बाद ही बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे बेचैनी होने लगी। जिसके कुछ ही मिनटों के भीतर बच्चे ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही खजुराहो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

