फिरोजपुर। 15 अगस्त से पहले एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने सीमा पार सक्रिय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 किलो 672 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. यह एक बड़ी खेप है जो पुलिस ने जप्त की है.
आरोपितों से हेरोइन की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई वरना कार भी बरामद की गई है. इसके पहले भी कई दफा पाकिस्तान से आने वाले खेप को पुलिस ने जप्त किया है.
यह कार्रवाई एडीजीपी एएनटीएफ पंजाब नीलाभ किशोर के मार्गदर्शन, एआईजी ऑपरेशंस अश्वनी गोत्याल के निर्देश और एसपी एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू की निगरानी में की गई. पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान स्थित कुख्यात तस्कर शाह पठान की ओर से भेजी गई थी. खेप को थाना सदर फिरोजपुर के अधीन गांव आलीके के क्षेत्र में एक स्थानीय तस्कर ने प्राप्त किया था.
जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो व्यवस्थीत तरीके से एएनटीएफ टीमों ने फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध हुंडई वरना कार को रोककर तलाशी ली. इस दौरान ही कार से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई साथ ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
यह है आरोपी
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनमोलप्रीत सिंह उर्फ अनमोल (24), निवासी कसूरी गेट फिरोजपुर, आकाश सिंह उर्फ आकाश (22), निवासी गुलाम पत्तरा, हाल संत कबीर नगर फिरोजपुर और अंशप्रीत सिंह उर्फ अंश (25), निवासी मछली मंडी, राजघाट फिरोजपुर के रूप में हुई है. अनमोलप्रीत और आकाश आईटीआई कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि अंशप्रीत निजी आर्किटेक्ट के पास सहायक है.
- ‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात’, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- CJI से हाथ जोड़कर अनुरोध करेंगे
- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, CM सम्राट समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- कांग्रेस विधायकों को दिल्ली से आया बुलाया, SIR और CEC के खिलाफ कल होने वाले बड़े प्रदर्शन के लिए आज शाम होंगे रवाना
- शिक्षा से सशक्तिकरणः बेटियों के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान, 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर CM धामी ने किया सम्मानित
- IND vs NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, रचिन-चैपमैन की हुई वापसी, देखें पूरा स्क्वॉड

