पंजाब पुलिस ने रूपनगर के महलां गांव से यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। उस पर शक था कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करता हैं यह अब सच साबित होता नजर आ रहा है। जांच में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह के मोबाइल में पाकिस्तान के 150 कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं। यह जानकारी बाहर आते साथ ही हड़कंप मच गया है।
जसबीर करीब 3 बार पाकिस्तान भी जा चुका है। वही पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह ISI एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी संपर्क में था। इन सब जानकारी सामने आने के बाद अब उससे और भी कई बड़े राज सामने आने की संभावना बताई जा रही है।

पाकिस्तन राष्ट्रीय दिवस में हुआ था शामिल
बड़ी बात यह है कि जसबीर सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। इस दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी।पुलिस ने जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा वह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है, जहां वह अपने परिचित लोगों के साथ घूमते नजर आया है।
- विज्ञान और आध्यात्म के संगम से सजा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ सम्मेलन, ‘उज्जैन विज्ञान केंद्र’ का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ
- ड्रग तस्करी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 1 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद, विदेशी नागरिक गिरफ्तार
- शादी बना जंग का अखाड़ा! लड़कियों की फोटो खींचने पर मचा ऐसा बवाल कि दूल्हे के भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल
- किशनगंज स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, CHC प्रभारी पर शोषण का आरोप, विभागीय जांच के घेरे में डॉ. रहमान
- ईरान का बड़ा दावा: 15 दिन में दूसरा F-35 फाइटर जेट किया ढेर, कहा- पायलट का बचना मुश्किल

