पंजाब पुलिस ने रूपनगर के महलां गांव से यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। उस पर शक था कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करता हैं यह अब सच साबित होता नजर आ रहा है। जांच में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह के मोबाइल में पाकिस्तान के 150 कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं। यह जानकारी बाहर आते साथ ही हड़कंप मच गया है।
जसबीर करीब 3 बार पाकिस्तान भी जा चुका है। वही पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह ISI एजेंट हसन अली उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। साथ ही यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी संपर्क में था। इन सब जानकारी सामने आने के बाद अब उससे और भी कई बड़े राज सामने आने की संभावना बताई जा रही है।

पाकिस्तन राष्ट्रीय दिवस में हुआ था शामिल
बड़ी बात यह है कि जसबीर सिंह दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। इस दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से हुई थी।पुलिस ने जसबीर सिंह के खिलाफ मोहाली में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मामला दर्ज किया है। इसके अलावा वह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है, जहां वह अपने परिचित लोगों के साथ घूमते नजर आया है।
- महंगे फेशियल को भूल जाएंगे, ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं मसूर की दाल का फेस पैक
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रयासों से साकार हुआ सपना: पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे की मंजूरी
- अवैध खनन मामले में ईडी का बड़ा एक्शन: खनन कारोबारी रतिकान्त राउत के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल…
- रिजीम चेंज की बात को CM शुभेंदु अधिकारी ने सिरे से किया खारिज, कहा- ‘बांग्लादेश जैसे हालात भारत में नहीं’
- बेगूसराय में दुर्गा पूजा के दौरान महिला कलाकार को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

