17 April History: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 अप्रैल का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इसी दिन मशहूर क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ था, जबकि भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन का निधन भी इसी तारीख को हुआ था।

इतिहास में यह दिन इसलिए भी काला माना जाता है क्योंकि 1815 में इंडोनेशिया का तमबोरा ज्वालामुखी भीषण विस्फोट के साथ फट पड़ा था। इस विनाशकारी घटना में करीब एक लाख लोगों की जान चली गई थी और इसका प्रभाव दूर-दूर तक महसूस किया गया था। आइए जानते हैं 17 अप्रैल को घटित प्रमुख घटनाओं के बारे में।

12 April History

इतिहास में 17 अप्रैल की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

2021: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन, अभिनेता, पार्श्वगायक और सामाजिक कार्यकर्ता विवेक का निधन हुआ।

2014: प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार गैब्रिएल गार्सिया मार्केज का निधन हुआ।

2013: न्यूजीलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी।

2011: लोकप्रिय वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ।

2007: दक्षिण कोरिया को 2014 के एशियाई खेलों की मेजबानी मिली।

2006: सूडान के रवैये के कारण चाड अफ्रीकी संघ शांति वार्ता से अलग हुआ।

2003: लगभग 55 साल बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ।

1997: प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक का निधन हुआ।

1995: पाकिस्तान में बाल मजदूरी विरोधी युवा कार्यकर्ता इकबाल मसीह की हत्या हुई।

1993: अंतरिक्ष यान STS-56 डिस्कवरी पृथ्वी पर लौटा।

1990: पटना के पास ट्रेन धमाके में 80 से अधिक लोगों की मौत हुई।

1989: वर्ल्ड हीमोफीलिया डे मनाने की शुरुआत हुई।

1983: भारत ने SLV-3 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।

1982: कनाडा ने अपना संविधान अपनाया।

1977: स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।

1975: भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन का निधन हुआ।

1971: सीरिया, मिस्र और लीबिया ने यूनाइटेड अरब गणराज्य (UAR) के गठन के लिए संघ बनाया।

1946: सीरिया ने फ्रांस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1941: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।

1815: इंडोनेशिया के सुम्बावा द्वीप पर तमबोरा ज्वालामुखी का भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें करीब एक लाख लोगों की मृत्यु हुई।

1799: श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू हुई, जो 4 मई को टीपू सुल्तान की मृत्यु के साथ समाप्त हुई।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H