लखनऊ। सीएम योगी आज राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उज्ज्वला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लिए पूरा प्रदेश परिवार है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लाभ मिला रहा है। होली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर मिला है।

पीएम मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं, जिन्होंने देश में पहली बार गरीबों, अन्नदाता किसानों, महिलाओं और युवाओं को शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ा है।

READ MORE: ‘जापान-सिंगापुर से निवेश आ रहा…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स का बढ़ेगा मानदेय

इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पावन पर्व होली के पूर्व प्राप्त इस उपहार हेतु सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं प्रदेश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं।